डीग: जिला कारागृह डीग में आवधिक समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन
Deeg, Bharatpur | May 15, 2026 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग रेनू शकीत की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कारागृह डीग में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों की भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 479 के अंतर्गत आवधिक समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।