लाडपुरा: कोटा के शिवसागर थेगड़ा में सूने मकान में चोरी, चोरों ने ताले तोड़कर सामान खंगाला और कपड़े बिखेरकर फरार हुए
Ladpura, Kota | May 29, 2026 कोटा के शिवसागर थेगड़ा इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार वाइन शॉप के पास वाली गली में रहने वाले नेमत फर्नीचर के नसीम मोहम्मद अपने परिवार सहित ईद मनाने के लिए झारखंड गए हुए हैं। इसी दौरान देर रात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बना लिया। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखी अलमारी व सामान को खंगाल डाला। कमरे में रखे कपड़े