सुसनेर: तहसील रोड: कन्या स्कूल में खेल विभाग के आरोह-2026 शिविर में टीआई ने खिलाड़ियों को भविष्य संवारने की सीख दी
तहसील रोड पर कन्या हा. से. स्कूल में 'आरोह-2026' ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 1 से 31 मई तक चलने वाले इस शिविर में बच्चे खो-खो और वॉलीबॉल के मैदान पर पसीना बहा रहे हैं। बुधवार सुबह 10 बजे इस खेल शिविर का माहौल उस समय और भी प्रेरणादायक हो गया, जब टीआई अक्षय सिंह बेस और उपनिरीक्षक आलोक परेटिया बच्चों का उत्साह वर्धन किया।