मड़ियाहू: फर्जी आयकर टीम बनकर लूट का मास्टरमाइंड अब भी फरार
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में सराफा व्यवसायी की दुकान पर फर्जी आयकर टीम बनकर लूटपाट और मारपीट करने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी घटना के सात दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह की तलाश में एसओजी और सर्विलांस टीमें लगातार दबि