बिलासपुर के हिर्री स्थित सकर्रा हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने साइबर जागरूकता के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। यह पहल छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से विभिन्न विषयों को दर्शाया।