प्रयागराज: कैंट में बम से हमला कर हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | May 17, 2026
थाना कैंट पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने भाई को जान से मारने की नियत से बम मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।मुखबिर की सूचना पर थाना कैंट पुलिस ने आज आरोपी आमिर उर्फ कल्लू को कब्रिस्तान अशोक नगर को आशा हॉस्पिटल के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है।कैंट थाने में मुकदमा दर्ज था।