खजनी: खजनी में ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल, स्टाम्प वेंडर और दस्तावेज लेखक भी प्रदर्शन में शामिल हुए
खजनी तहसील में अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को कलमबंद हड़ताल की। उन्होंने उप निबंधक कार्यालय बंद कराकर न्यायिक कार्य ठप कर दिया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हड़ताल के कारण पूरे दिन तहसील में रजिस्ट्री का कोई कार्य नहीं हो सका, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।