रायसेन: पठारी में युवक को गोली मारी, मौत; आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद में दूसरी बार चली गोली
Raisen, Raisen | Oct 23, 2025 रायसेन के पठारी में एक युवक को गोली मार दी गई, जिसकी बुधवार रात भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान 34 वर्षीय नेपाल धाकड़ के रूप में हुई, वह शहर के वार्ड 11 पटेल नगर का निवासी था। दो महीने पहले भी आरोपी ने मृतक के गुप्तांग में गोली मारी थी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 4 बजे थाना कोतवाली के ग्राम पठारी के एक घर में नेपाल धाकड़ मौजूद था।