#भावनगर ST डिपो में महिला की हत्या, CCTV में कैद वारदात,
भावनगर, गुजरात | 4 सितंबर 2026
#भावनगर के व्यस्त ST बस डिपो में काजल बरैया पर उसके कथित लिव-इन पार्टनर फैज़ल उर्फ खाटकी लखनी ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 7 मिनट तक चले हमले में काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौ*/त हो गई।
पुलिस के मुताबिक, दोनों करीब 7 वर्षों से साथ रह रहे थे और आरोपी को काजल के एक परिचित से संबंध होने का शक था। घटना के बाद नीलमबाग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात CCTV में कैद होने की बात सामने आई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की पुष्टि की जा रही है।
#Gujratnews #police #Bhawnagar #Viralvideo #remandroom