खरगोन जिले के सिलोटिया में एक 13 महीने के बच्चे ने खेलते समय बोतल का ढक्कन निगल लिया। यह हादसा एक शादी समारोह के दौरान हुआ। ढक्कन गले में फंसने से बच्चे की सांसें रुकने लगी थीं। परिजन उसे तत्काल टांडाबरुड अस्पताल ले गए, जहां से उसे खरगोन रेफर कर दिया गया।