मैनपुरी: कोतवाली के नगरिया वडेरी में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने की मारपीट, एक महिला सहित दो लोग हुए घायल
कोतवाली क्षेत्र के नगरिया वडेरी में जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोगो ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर दी। जिसमे विश्वनाथ पुत्र राजाराम और रजनी पत्नी धर्मेन्द्र घायल हो गए। दोनों घायलो को परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। तो वहीं दोनों घायलो का डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।