मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र के नगला देशी में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, अस्पताल में उपचार जारी।
कुरावली थाना क्षेत्र के नगला देशी में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित जगबीर सिंह पुत्र राकेश सिंह के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें जगबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वहीं उनको परिजनों द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।