मैनपुरी: जिला अस्पताल में हड्डी रोग डॉक्टर के द्वारा दिव्यांगो के सर्टिफिकेट में ले रहे रुपए पर जिला अध्यक्ष ने डीएम से की शिकायत
कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग एकता समिति के जिला अध्यक्ष राम मोहन मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि जिला अस्पताल में हड्डी रोग डॉक्टरो के द्वारा दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर लगातार रुपए लिए जा रहे हैं। जिसको लेकर जिला अध्यक्ष राममोहन मिश्रा ने आगामी 19 तारीख को शहर के ईशन नदी पुल पर धरना प्रदर्शन करने को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया है।