बक्सर: जिले के 17 किसानों ने दलहन-तेलहन की बिक्री के लिए कराया पंजीकरण, किसानों को मिलेगा एमएसपी का लाभ
Buxar, Buxar | Apr 4, 2026 बक्सर में रबी विपणन मौसम 2026-27 के दौरान गेहूं के अलावा दलहन और तेलहन की खरीदारी भी होगी। इसको लेकर सहकारिता विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसानों को उनकी उपज का सही समर्थन मूल्य दिलाने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। सरकार ने चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है।