सरमथुरा: वनकर्मी पर हमले के पीछे लकड़ी तस्करी का विवाद, जिला अस्पताल में उपचार जारी
सरमथुरा। सरमथुरा रेंज कार्यालय में वनकर्मी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब नया खुलासा सामने आया है। गंभीर रूप से घायल वनकर्मी अजय सिंह का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घायल वनकर्मी अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जंगलों में आग लगाने और कीमती पेड़ों की अवैध कटाई व तस्करी का मामला सामने आ रहा था। इसमें दिलीप नामक व्यक्ति की संलिप्तता होने की जानकारी मिल