कैसरगंज: संजय सेतु पुल मरम्मत के बाद फिर से चालू, अभी केवल छोटे वाहनों को मिली अनुमति, भारी वाहनों के लिए 16 जून से होगी अनुमति
लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बहराइच और बाराबंकी की सीमा पर घाघरा नदी पर बना प्रसिद्ध संजय सेतु मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से दोबारा यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संजय सेतु पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आज सोमवार सुबह से आवागमन बहाल हुआ। सुरक्षा