बारा: घूरपुर में 'स्कूल चलो अभियान' रैली को विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति ने दिखाई हरी झंडी
Bara, Allahabad | Apr 13, 2026 बारा विधानसभा के विकास खंड जसरा अंतर्गत घूरपुर में आज सोमवार दोपहर करीब 01:00 ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।