वारासिवनी: संचेती राइस मिल में एफसीआई का 242 क्विंटल सीएमआर चावल संदिग्ध हालत में पकड़ा गया खाद्य एवं राजस्व की संयुक्त कार्यवाही
खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने 3 जून 2026 की शाम वारासिवनी स्थित संचेती राइस मिल में 242 क्विंटल 55 किलो एफसीआई का सीएमआर चावल संदिग्ध हालत में पकड़ा। ट्रक चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह चावल नवेगांव-कोसमी डिपो से इथेनॉल प्लांट छिंदवाड़ा भेजा गया था, लेकिन बीच में मिल परिसर लाया गया। चावल व ट्रक जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखे गए