गोपालगंज: शंकरपुर गांव में मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
जिले के बैकुंठपुर थाना के शंकरपुर गांव मे बारात में शामिल होने घर से निकला युवक वापस नही लौटा घर। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने शुरू की युवक की तलाश। सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के पास युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इलाके में फैल गई सनसनी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल।