गुना नगर: गुना बाईपास टेकरी ओवर ब्रिज पर कार बाइक की टक्कर में अज्ञात की मौत, मृतक की हुई पहचान जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ
गुना कैंट थाना के नेशनल हाईवे 46 के गुना बाईपास हनुमान टेकरी ओवर ब्रिज पर 16 जून शाम को कार और बाइक की टक्कर में अज्ञात की मौत हुई थी। 17 जून को सुबह मृतक के भाई ने बताया, मृतक इमरत लाल रजक निवासी गुलाबगंज ठेकेदारी का काम करता था। शाम को एक्सीडेंट में मौत के बाद पहचान न होने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल में रखा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।