नारायणपुर: कांसली-शुक्लावास में रोड़ी क्रेशर के खिलाफ 91वें दिन भी धरना जारी
कोटपूतली के कांसली-शुक्लावास में रोड़ी क्रेशर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन लगातार 91वें दिन भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम शुक्लावास ने बताया कि पवाना अहीर के सोता नदी क्षेत्र और उपजाऊ कृषि भूमि के पास संचालित क्रेशर से ओवरलोड डंपरों के कारण सड़कें गहरे गड्ढों में बदल गई हैं।