मोदीनगर: रेवाड़ी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया, परिजनों ने पुलिस को नहीं दी सूचना
मुरादनगर के रेवाड़ी में 1 ही परिवार के 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना में महिला निशा, 2 साल की बेटी शालू और पति अंकुर की मौत हुई है। महिला और बच्ची की जहर खाने और पति के द्वारा खुद आग लगाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी और तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी