डुमरांव: डुमरांव में पेट्रोल संकट, पंपों पर अफरातफरी, नया भोजपुर में डायल 112 की निगरानी में वितरण जारी, लोगों में संशय
Dumraon, Buxar | Apr 28, 2026 डुमरांव प्रखंड में इन दिनों पेट्रोल की किल्लत से हालात चिंताजनक हो गए हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो चुका है, जिससे लोगों में संशय और घबराहट का माहौल बन गया है। जहां कहीं पेट्रोल उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे नया भोजपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्थिति बेकाबू हो गई।