भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के दानपात्र से फिर बरसा नोटों का सैलाब, 33 करोड़ पार, सोना-चांदी की गणना बाकी
मंदिर के सूत्रों से मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मंडफिया के सांवलिया सेठ मंदिर में हर माह खुलने वाले दानपात्र की गणना जारी है। छठे चरण तक कुल राशि 33 करोड़ 06 लाख 77 हजार 570 रुपए पहुंच गई है। पहले से लेकर पांचवें चरण तक करोड़ों की गिनती हुई थी। सोमवार को छठे चरण में 47 लाख से ज्यादा राशि निकली। अब सोना-चांदी और भेंट कक्ष की गणना बाकी है।