रामगढ़: रामगढ़ में 81 लाख के नए विद्युत भवन का उद्घाटन, विधायक सुखवंत सिंह ने किया लोकार्पण
Ramgarh, Alwar | Apr 20, 2026 रामगढ़ कस्बे में सोमवार को सुबह 11 बजे बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा निर्मित अधिशासी अभियंता कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। करीब 81 लाख रुपये की लागत से तैयार इस भवन के शुरू होने से सुविधा मिलेगी।