इंदौर: ट्रैफिक सूबेदार को आया फर्जी कॉल, बेटे की गिरफ्तारी बताकर मांगे 50 हजार रुपए, सूबेदार ने सूझबूझ का परिचय दिया
Indore, Indore | Oct 6, 2024 इंदौर के राजीव गांधी चौराहे पर तैनात ट्रैफिक सूबेदार सुमित बिलोनिया को एक फर्जी कॉल का सामना करना पड़ा, जिसमें कॉलर ने सूबेदार से 50 हजार रुपये की मांग की। कॉलर ने सुमित को बताया कि उनके बेटे को एक लड़की के साथ गलत हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जिसमे सुबेदार ने स्थिति को भांपते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की।