इंदौर: विश्वेश्वर धाम कॉलोनी में 13 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, खाने के बाद खराब हुई थी तबीयत, 2 दिन पूर्व पिता की भी हुई थी मौत
Indore, Indore | Oct 6, 2024 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले 13 वर्षीय बच्चें की खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन पूर्व बच्चे के पिता की भी खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि विश्वेश्वर धाम कालोनी में रहने वाले मुकेश और उनके बेटे दक्ष की अपने घर पर खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया था।