इंदौर: महिला शक्ति दल का गठन, ADCP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, छेड़छाड़ वाले स्थानों पर होगी पेट्रोलिंग
Indore, Indore | Oct 6, 2024 इंदौर में त्योहारों को देखते हुए प्रति दिन शाम को महिला कांस्टेबल स्कूटी से गरबा पंडाल में गरबा शुरू होने से खत्म होने तक थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करती रहेंगी। जिसके लिएशिला शक्ति दल का गठन किया गया है। जिसे एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शक्ति दल के साथ नगर सुरक्षा समिति की महिलाएं भी साथ रहेंगी। जो लगातार पेट्रोलिंग करेंगी।