तरारी: तीन माह पहले मिली पोस्टिंग, तरारी के दरोगा की सड़क हादसे में मौत, कर्तव्य निभाते-निभाते बुझ गई जान
तरारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम दरोगा विजय कुमार किसी मामले के अनुसंधान के लिए थाना से निकले थे। वापस लौटने के दौरान उनकी