पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। इस दौरान संगठन विस्तार को लेकर दोनों के मध्य चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पराजगढ़ विधानसभा के पवित्र नगरी अमरकंटक आने के लिए भी आमंत्रित किया।