शामली: शामली के प्राईवेट अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की पेशाब की थैली काटने का आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन
Shamli, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के झिंझाना रोड स्थित एक प्राईवेट अस्पताल की महिला चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि अस्पताल में गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही से महिला की पेशाब की थैली भी काट दी। महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है, वहीं परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की।