करछना: करछना तहसील क्षेत्र में बे मौसम बरसात से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी
प्रयागराज जिले के करछना तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही बादलों की घनघोर छठा के बीच तेज बरसात शुरू हो गई है। अचानक बे मौसम बरसात होने से एक तरफ आम जनमानस अस्त व्यस्त है। तो वही दूसरी तरफ किसानों को पककर तैयार गेहूं, चना,अलसी की फसल नुकसान होने की चिंता सताने लगी है।