स्याना: थाना खानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ग्राम गुरावली से एक बदमाश को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | May 16, 2026
थाना खानपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ग्राम गुरावली से एक बदमाश को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात्रि पुलिस बदमाश की निशान देही पर तमंचा बरामद करने के लिए गई थी। उसी दौरान बदमाश शौकेंद्र फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगा। बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को एक तमंचे के साथ दबोच लिया।