बारां: तलवाड़ा रोड पर प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 21 जोड़े परिणय बंधन में बंधे
Baran, Baran | May 8, 2025 श्री यादे मां सेवा संस्थान के तत्वाधान में तलावड़ा रोड़ पर देशी प्रजापति समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण प्रजापति व सम्मेलन अध्यक्ष जमनालाल धुमाणिया ने गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में विभिन्न नवाचार किये गए जिसमें ग्रीन गैलेरी पर दूल्हा दुल्हन की एंट्री करवाई गई।