पिंड्रा: चौबेपुर में महिला महाविद्यालय में स्मार्टफोन का वितरण: 559 छात्राओं को मिला फोन
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर में स्नातक तृतीय वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की 559 छात्राओं को निःशुल्क टेबलेट और स्मार्टफोन का वितरित किया गया। मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर एटीट्यूड डिजाइनर्स लिमिटेड गजल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट विनय कुमार जैन थे।