पिंड्रा: हरहुआ में किसानों को नैनो यूरिया का निशुल्क वितरण: खेतों के लिए होगा लाभकारी, फसलों का होगा अधिक उत्पाद
वाराणसी क्षेत्र हरहुआ के स्थानीय विकासखंड बीपैक्स परमंदापुर मे आज शनिवार को इफको द्वारा नैनो यूरिया का किसानों में निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर समारोह मे एडीओ आराजी लाईन अवधेश सिंह ने कहा कि नैनो भविष्य की तकनीक है और नैनो उर्वरक किसानों के सच्चे हितैषी हैं।