पिंड्रा: पिंडरा में बीईओ ने स्कूलों का किया निरीक्षण प्राथमिक विद्यालय गरखड़ा के शिक्षकों को लगाई फटकार
वाराणसी के खालीसपुर स्थित पिंडरा विकास खण्ड के तीन स्कूलों का शनिवार को बीईओ पिंडरा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय गरखड़ा की स्थिति अत्यंत खराब पाए जाने पर जहां नाराजगी जताई, वहीं प्राथमिक विद्यालय जाठी की प्रशंसा की।बीईओ विनोद मिश्रा प्राथमिक विद्यालय सिंधोरा प्रथम पहुंचे।