पिंड्रा: महिलाओं से अश्लील हरकत करते हुए अभियुक्त अर्जुन गौतम थाना लोहता पुलिस द्वारा गिरफ्तार
मुखबिर की सहायता से अभियुक्त अर्जुन गौतम पुत्र कालीचरन निवासी शिवदासपुर थाना मंडुवाडीह जनपद वाराणसी को पब्लिक स्कूल केराकतपुर थाना लोहता वाराणसी के पास महिलाओं/लड़कियों से अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।