हरदा: शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14 पर मामला दर्ज
Harda, Harda | May 14, 2026 शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली थाना हरदा ने सख्त अभियान चलाया है। बुधवार देर रात को पुलिस ने नारायण टॉकीज क्षेत्र स्थित कलारी के पास खुलेआम शराब पीते मिले 5 लोगों पर कार्रवाई की। आज 14 मई सुबह 8: 30 बजे सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 से अब तक सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।