वैर: वैर में छप्परपोश घर में लगी आग, नगदी-गहने समेत 1.5 लाख का सामान हुआ राख
Weir, Bharatpur | May 13, 2026 वैर। कस्बे के कच्छा वाली क्षेत्र में बुधवार को एक छप्परपोश आवास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखी नगदी, गहने और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।