बस्तर: संकुल केंद्र पिपलावंड में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान एवं भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया
Bastar, Bastar | Jul 4, 2026 विकासखंड बस्तर के संकुल केंद्र पिपलावंड अंतर्गत शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में संकुल स्तरीय भव्य विदाई समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शाला अमलीगुड़ा के प्रधान अध्यापक घनश्याम तारम एवं माध्यमिक शाला नंदपुरा के शिक्षक जगदीश यादव को वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित शैक्षिक सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई