उन्नाव: हसनगंज क्षेत्र निवासी विवाहिता का शव खांसी के फंदे से लटका मिला, 6 महीने पहले हुई थी शादी, परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
Unnao, Unnao | Mar 29, 2026 मृतका का मायका मौला वाकीपुर थाना हसनगंज जनपद उन्नाव में है। सीमा की शादी करीब 6 महीने पहले हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सीमा का पति दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसे प्रताड़ित करता था। इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर सीमा ने घर के पास स्थित एक बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।