दुधि: कनहर परियोजना की प्रगति पर मंथन, एसडीएम ने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए, बोले- निर्माण में आने वाली बाधाएं हटाएं
दुद्धी तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में कनहर सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य परियोजना के निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूरा कराना था। बैठक में एसडीएम ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।