भौंरा के हमले में चिकित्सा प्रभारी घायल, अस्पताल में भर्ती शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रेफरल अस्पताल के एमओआईसी डॉ. मुकेश कुमार भौंरा के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बनाही स्वास्थ्य उपकेंद्र के निरीक्षण के बाद पैदल लौट रहे थे। हरना छलका के पास पुलिया पर पहुंचते ही जंगल की ओर से आए भौंरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।