बालोद: भालुकोन्हा कॉलेज समेत प्रदेश के 19 कॉलेजों में 1240 सीटों पर दाखिला होगा, पीएटी के जरिए मेरिट से मिलेगा प्रवेश
Balod, Balod | Apr 21, 2026 महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अधीन प्रदेशभर के 19 कॉलेजों में इस सत्र कुल 1240 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें बालोद जिले के भालुकोन्हा स्थित कॉलेज भी शामिल है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2हजार26-27 के माध्यम से पूरी की जाएगी।