डीग: जंगल में पकड़े गए साइबर ठगी के आरोपी, फर्जी मोबाइल और सिम से करते थे ऑनलाइन धोखाधड़ी
Deeg, Bharatpur | Apr 24, 2026 थाना खोह पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया है। दोनों आरोपी फर्जी मोबाइल फोन और सिम के माध्यम से लोगों को सस्ते दाम में सामान बेचने का लालच देकर ठगी कर रहे थे।