पिंड्रा: सिंधोरा में शॉर्ट सर्किट से ढाबे में लगी भीषण आग, 4 लाख का माल जलकर हुआ खाक
वाराणसी में शनिवार को सिंधोरा बाजार में एक ढाबे पर शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आज की लपटे तेजी से फैली जिस इलाके में अपरा तफरी मच गई। आग की वजह से दुकान में रखी फर्नीचर, फ्रीजर, काउंटर और करीब 80 हजार रुपए का राशन जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। वही स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।