शहर के रेलवे स्टेशन स्थित स्मार्ट बाजार का एक वीडियो शनिवार 8 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बिक्री के लिए रखे अंडों में इल्ली निकलती दिखाई दे रही है, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्मार्ट बाजार का है।