महोबा जिले के ग्राम स्योढी निवासी पानादेवी पत्नी रामप्रकाश ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि खनिज विभाग ने उन पर बालू चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए 5 लाख 81 हजार रुपये जमा करने का नोटिस भेज दिया है। उनका कहना है कि वह अनुसूचित जाति से है और उसकी पैतृक कृषि भूमि पर लाही की फसल बोई गई है।