महोबा: महोबा के कुम्हड़ौरा गांव के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 25, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव निवासी 40 वर्षीय माया पत्नी रामासरे शनिवार समय तकरीबन 3 बजे बाइक में सवार होकर लौड़ी जा रही थी। तभी कुम्हड़ौरा गांव के पास ब्रेकर पर महिला बाइक से उछलकर गिर गई और हादसे में घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।